गोंडा, जनवरी 30 -- परसपुर। राजापुर के पूरे उजागर में पुराने से नए घर दुरौनी चौराहा की ओर जाते समय रास्ते में तीन लोगों ने चंद्र प्रकाश तिवारी पर हमला बोल दिया। बचाव में जब वह घर में गए तो हमलावरों ने घर में घुसकर उन्हें जमकर पीटा जिससे वह अचेत हो गए। शोर पर जब तक लोग वहां पहुंचते इससे पहले हमलावर धमकाते हुए बाईक क्षतिग्रस्त कर भाग निकले। थाने में राजापुर (तिवारी गांव) उजागर पुरवा के कपिल देव तिवारी व अज्ञात दो व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है। दूसरी घटना सकरौर डीहा की है। यहां पुरानी रंजिश में चार लोगों ने अनिल गौतम व बचाव में आए भाई पवन गौतम को अपशब्द कहते हुए पीटा। पीड़ित अनिल गौतम की ओर से पुलिस ने गांव के जैसिंह गौतम, राजू गौतम, हरिश्याम व जग प्रसाद के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.