नोएडा, जनवरी 27 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण जलभराव की समस्या दूर करने और पानी निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब गंभीरता से काम करेगा। सबसे ज्यादा दिक्कत गांवों में है। पहले चरण में 12 गांवों में सम्पवेल लगाकर व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। पूरे शहर का ड्रेनेज सर्वे कराया जाएगा। नोएडा के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि गांवों में बढ़ती आबादी के कारण सीवर ओवरफ्लो की समस्याएं अधिक आ रही हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए 12 गांवों में सम्पवेल का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। अभी छलेरा, सदरपुर, गढ़ी शहदरा गांव में सम्पवेल का काम शुरू करा दिया गया है। इनके अलावा बहलोलपुर, नंगली वाजिदपुर, छिजारसी, सफार्बाद, गिझौड़, याकूबपुर, होशियारपुर और बरौला गांव में सम्पवेल के निर्माण की प्रक्रिया तेज करने के लिए कहा गया है। स...