अमरोहा, जनवरी 7 -- भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर की मासिक बैठक बुधवार को गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में हुई। किसानों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श कर एडीओ पंचायत राजकुमार को ज्ञापन भी सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र से छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजा जाए। पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाएं। बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए। गांवों में लगी पानी की टंकी चालू की जाएं। इस दौरान जफर रजा, सूरजपाल सिंह, फहीम मलिक, विपिन सम्राट, मदनपाल सिंह, मनोज नागर, करण सिंह देवकरन, सतपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...