लखनऊ, फरवरी 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2030 तक प्रदेश के 15 प्रतिशत क्षेत्र में हरियाली लाने का निर्देश दिया है। वन विभाग पौधरोपण को जनांदोलन बनाने के लिए गांवों में ग्रीन चौपाल गठन किया जा रहा है। इनके जरिए पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। अब तक 14,318 गांवों में चौपाल का गठन व आयोजन किया जा चुका है। इन ग्रीन चौपालों में शामिल होने वाले लोगों से वर्ष 2026 में चलाए जाने वाले पौधरोपण अभियानों पर चर्चा करने के साथ-साथ उन्हें तैयारी से संबंधित जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं। ग्रीन चौपालें ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों आदि को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दे रही हैं। ग्रीन चौपाल के अध्यक्ष ग्राम प्रधान, सेक्शन या बीट अधिकारी सदस्य सचिव तथा ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.