मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विटामिन की कमी से जूझ रहे बच्चों के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता दिखाई है। अब सूबे के गांवों में विटामिन की कमी वाले बच्चे तलाशे जायेंगे। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इसको लेकर अभियान चलाया जायेगा। विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों में चलने वाली राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई को निर्देश दिया है। इस कार्यक्रम के तहत काम करने वाले डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता बच्चों में विटामिन की कमी की जांच करेंगी। एसकेएमसीएच में शिशु रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेपी मंडल ने बताया कि इस अस्पताल के शिशु रोग ओपीडी में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे विटामिन डी और बी काम्पलेक्स की कमी वाले आते हैं। इन बच्चों की उम्र 10 साल तक होती है। कुछ 10 साल से अधिक वाले भी होते हैं। वहीं सदर अस्पताल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.