फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। शीतलहर और कोहरा से कपकपाती सर्दी में सबसे अधिक ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अलाव की सुविधाओं से वंचित किसान और बुजुर्ग ठिठुरने को मजबूर है। प्रशासनिक क्षेत्रों, शहरों तक अलाव सीमित है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के हालात तक से मुंह फेरा हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी कायम है। जनपद की 13 ब्लॉकों की 816 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, किसान और बुजुर्ग सर्दियों में कांपने को विवश होते है। जहां सबसे अधिक कोहरे की धुंध और सर्द से परेशानियां होती है लेकिन समय से अलाव के इंतजाम नहीं किया जाता। इससे गांवों में नाराजगी बनी रहती है, आरोप है कि मात्र सुविधाएं मात्र शहरों तक सीमित है, जरुरत गांवों में है। लकड़ियों की व्यवस्था तो दूर अधिकारी स्थितियों को जानने से भी कतराते है। जबकि दूसरी तरफ डेढ़...