अल्मोड़ा, जनवरी 28 -- गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने गश्त कर लोगों को अलर्ट किया। रेंजर मोहन राम आर्या की अगुवाई में लोगों ने नगर के वार्डों में मुनादी की। इसके अलावा झिझाड़, किरड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैप कैमरों की लोकेशन बदली। लोगों से रोशनी बनाए रखने, झाड़ियों का कटान करने, अकेले घरों से बाहर नहीं निकलने, गुलदार दिखाई देने पर फोटो खींचने के बजाए वन विभाग को सूचित करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...