महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने में अभी एक वर्ष बचे हैं लेकिन अभी से ही गांवों में सियासी बयार बहने लगी है। होली के दिन देखने को भी मिला। सम्भावित उम्मीदवारों ने जमकर होली खेली और सेल्फी भी लिया। समर्थक भी उपहार लेने से पीछे नहीं चूके। पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2021 में हुआ था। इसका पांच वर्ष का कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा होगा। लेकिन इसके पहले ही प्रधानों का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार समाप्त हो जाएगा। ग्राम पंचायतों में सरकार अब विभिन्न मदों में करोड़ों रूपये भेज रही है। गांवों में भारी भरकम बजट को देखते हुए गांवों में चुनाव लड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब गोगों को 2026 में होने वाले प्रधानी चुनाव को लेकर बेसब्री से इंतजारी है। पुराने प्रधान जहां अपने किए गए विकास के दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.