पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण समिति की बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ ने वृक्षारोपण के स्थलों, पौधों की जियो टैगिंग की जानपकारी लेते हुए विभागाध्यक्षों को शेष जियो टैगिंग पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें लोगों को बताया जाए कि नदी, नालों, जलाशयों में पूजा सामग्री व कूड़ा न डालें। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व पौधरोपण के प्रति जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। वेटलैंड पुनरोद्धार योजना पर चर्चा की गई। एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ डॉ.आलोक कुमार,...