आगरा, अप्रैल 19 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपद में चल रहे गांव चलो अभियान के तहत गांव नसरतपुर में सरकार की योजनाएं गिनाईं व पत्रक भी वितरित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कासगंज देहात मंडल के नसरतपुर गांव पहुंचकर लोगो को बताया कि भाजपा सरकार में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए खूब काम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं। गांव चलो अभियान मे जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुंढीर के अलावा केपी सिंह, शरद गुप्ता, रंजीत प्रधान, राजू माहेश्वरी, हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, केके सक्सेना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.