पूर्णिया, जून 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सह किसान चौपाल का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जलालगढ प्रखंड के भठैली, मिश्रीनगर एवं रामदैली गांव में आयोजित किया गया जिसमें 350 कृषक-महिलाओं ने भाग लिया। केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आतिश सागर, डॉ राबिया परवीन, भोला पासवान शास्त्री महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एन. के. शर्मा, कृषि विभाग से प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, इफको के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग लिया। इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कई मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा कर किसानों को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में 29 मई से लेकर 12 जून तक यह चलाया जाएगा। इसके तहत ...