प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा, संवाददाता। भारत सरकार की अतिमहत्वपूर्ण योजना विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से शुरू होकर 12 जून 2025 तक चलेगी। अभियान में कृषि वैज्ञानिकों की टीमें गांव में जाकर किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी दे रहे हैं। राजा दिनेश सिंह विज्ञान केन्द्र कालाकांकर के कृषि वैज्ञानिकों की टीम शुक्रवार को कालाकांकर के कंदई, रेलवी, ऐंठू गांव, रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के नरई, संग्रामगढ़, हिसामपुर, बाबागंज ब्लॉक केबहोरिकपुर, वजीरपुर, जगापुर गांव पहुंची। गांव में ही कृषक वैज्ञानिक वार्ता का आयोजन हुआ। कृषक संगोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों, खरीफ फसलों के प्रबंधन, धान की सीधी बुआई, सरकारी योजनाओं फसल बीमा, सिंचाई, जैविक खेती आदि के बारे में जागरुक किया। डॉ. नवीन सिंह ने प्राकृतिक खेती, डीएसआर जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.