मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- जनपद में चारागाहों की जमीन कितनी है इसकी असली तस्वीर बहुत जल्द सामने आएगी। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के बाद चारागाहों की स्थिति और उनके नक्शे का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने चारागाहों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का काम शुरू करा दिया है। इसके लिए प्रधानों और पंचायत सचिवों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। चारागाहों के हाल की रिपोर्ट तैयार करने में प्रधानों और सचिवों के पसीने छूटने लगे हैं। माना जा रहा है कि वर्तमान में चारागाहों की स्थिति अवैध कब्जों से जुड़ी हुई भी है। चारागाहों की सही रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। शहर के ज्योति रोड निवासी पुनीत भारद्वाज ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। मैनपुरी में कितने चारागाह सरकार द्वारा पंजीकृत हैं। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.