नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की तर्ज पर गांवों में भी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) का गठन शुरू हुआ है। गुरुवार को हबीबपुर गांव के लोगों ने मिलकर आरडब्ल्यूए का गठन किया। नवगठित आरडब्ल्यूए में रणवीर चौधरी को अध्यक्ष, सचिव अमित चंदेल को सचिव, तेजवीर सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद को कोषाध्यक्ष, कृष्ण को सहसचिव के अलावा चन्द्र और सुनीता आदि को सदस्य बनाया गया है। रणवीर चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव की व्यवस्था खत्म होने से विकास कार्य बंद पड़े हैं। जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे। इसलिए गांव में विकास के लिए आरडब्ल्यूए का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...