वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी हिटी। महाशिवरात्रि शिव-शिवा के संयोग का महा काल है। रविवार को अविनाशी की काशी का कोना-कोना इस संयोग से स्पंदित रहा। ग्रामीण इलाकों के हर छोटे-बड़े शिवालय में भोर से ही भक्तों की कतार लगी रही। रोहनिया के माधोपुर स्थित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में भोर से भक्तों की भीड़ लगी रही। दिन भर बाबा के अभिषेक और पूजन का क्रम चला। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। उधर, शहाबाबाद से शिव बरात की झांकी निकाली गई। दरेखू स्थित प्राचीन शिवालय पहुंच वैदिक ब्राह्मणों ने विधि विधान से शिव विवाह कराया। जंसा के रामेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की कतार लगी रही। हजारों की संख्या में भक्तों ने देर रात तक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई जगह शिविर लगे रहे। कछवांरोड के बंगलाचट्टी स्थित प्राचीन शिवमन्दिर, ठठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.