सीवान, जून 26 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड के तमाम मुखिया के एक बैठक की गई।अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष शांति देवी ने की। बैठक के अपने अपने क्षेत्रों के विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि अंचल कार्यालय एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जिससे क्षेत्र के जनता काफी परेशान है। बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कहा कि नल जल योजनाएं मरम्मत के कारण बदहाल है, जिससे आम जनता के उद्देश्य से लगा बिलकुल विफल है। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के पोषाहार, उप स्वास्थ्य केंद्र पर आम जनता की दवा नहीं मिलना, प्रकाश के उद्देश्य से पंचायत के वार्ड में लगा स्ट्रीट लाइट खराब होना और उसका सूचना देने के बाद मरम्मत नहीं कराने पर मुखिया संघ ने काफी अधिक नाराजगी...