संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की गांवों की सीमा पर वर्षों पूर्व लगे पत्थर या तो टूटकर खराब हो या फिर गायब हो गए हैं। इसलिए ग्रामीणों को भूमि पैमाइश कराते समय काफी दिक्कत होती थी सबसे ज्यादा परेशान तो संबंधित राजस्वकर्मी हो रहे थे। उन्हें केंद्र बिंदु की सही जानकारी नहीं होने से काफी असुविधा होने के साथ ही विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। अब सरकार ने इसके निदान के लिए ठोस कदम उठाया है। नए सिरे से गांव की सीमा पर पत्थर नसब कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि पत्थर लगाने का ठेका हुआ है राजस्व निरीक्षक उसे अपनी निगरानी में गांव की सीमा पर लगवाएंगे। दो गांवों की सीमा पर चिन्हित स्थान पर पत्थर लगवाने की जिम्मेदारी मिलने से राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों की व्यस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.