मिर्जापुर, फरवरी 23 -- जमालपुर। 'हर गांव सफाई अभियान' के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने जमालपुर ग्राम पंचायत में सफाई कराके कई बोरी कूड़ा एकत्र कर फेंकवाया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डीपीआरओ ने कहा कि कूड़ा इधर-उधर फेंकने की बजाय निर्धारित कंटेनरों में डालें। इसके लिए प्रत्येक गांव में आठ से दस बड़े कूड़ा कंटेनर लगाए जा रहे हैं। साथ ही प्लास्टिक बोतलों के संग्रह के लिए 'प्लास्टिक बैंक' स्थापित करने की योजना बनाई गई है। प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट का प्रबंधन कर गांवों और कस्बों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की। डीपीआरओ ने 24 फरवरी तक पांच यूनिट का रेडीमेड शौचालय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कहा जमालपुर बाजार में भूमि उपलब्ध होते ही स...