संभल, मई 16 -- बरसात से पहले ही गांवों की गलियों में डेंगू मच्छरों की सरसराहट सुनाई देने लगी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां अभी तक गहरी नींद में हैं। जिन गांवों में पहले ही मरीज मिल चुके हैं, वहां भी फॉगिंग मशीनें नहीं पहुंचीं, और नालियों में पानी जमा हुआ है। सवाल उठता है कि अगर हालात यही रहे, तो आने वाले हफ्तों में क्या संभल डेंगू की चपेट में होगा? पवांसा ब्लॉक के सैफ खां सराय और शेर खां सराय जैसे गांवों में बीते दिनों डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। गांवों की गलियों में गंदगी, जलभराव और नालियों की सफाई न होने के कारण मच्छरों को पनपने का भरपूर मौका मिल रहा है। लोगों की शिकायत है कि न तो कोई दवा छिड़की गई है और न ही स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नियमित रूप से पहुंच रही है। जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालांकि डेंगू मरीज मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.