रांची, दिसम्बर 28 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस द्वारा जिले में नशामुक्ति और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया। मुरहू थाना पुलिस ने हेठगोवा और गुटीगाढ़ा गांव में अवैध अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील की। वहीं सोयको पुलिस द्वारा रानी फॉल जलप्रपात परिसर में लोकल कमेटी के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरा हटाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी पीआर पांडेय, कूड़ापूर्ति मुखिया, ग्राम प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.