आगरा, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती पर यमुना ब्रिज स्थित गांधी स्मारक पर एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की। विधायक ने अपने प्रयासों से शासन से 22 लाख रुपये की लागत से गांधी स्मारक का सुंदरीकरण कराया। वहीं क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका अग्रवाल ने नगर निगम से 10 लाख रुपये की लागत से स्टेज निर्माण और पेंटिंग का कार्य कराया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक मनवीर सिंह चौहान, सीता नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, पार्षद प्रकाश केसवानी शेरा भाई, विजय वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर अग्रवाल, वार्ड संयोजक संजय बंसल और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.