पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत। हॉकी एसोसिएशन पीलीभीत की तरफ से रविवार से स्थानीय गांधी स्टेडियम में आठ दिवसीय शीतकालीन हॉकी शिविर का आयोजन होगा। प्रशिक्षण शिविर में जिले के सर्वश्रेष्ठ चयनित 32 खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियां सिखाई जाएंगी। एसोसिएशन के सचिव जयप्रकाश बघेल ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय 17 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। शिविर की सबसे खास बात इसकी आधुनिक प्रशिक्षण पद्धति है। खिलाड़ियों को न केवल मैदान पर पसीना बहाना होगा बल्कि उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से डिजिटल क्लास में खेल की जटिल तकनीकी जानकारियां भी दी जाएंगी। शिविर सुबह 8:30 बजे योग सत्र से शुरू होगी। फील्ड प्रैक्टिस और फिर थ्योरी सत्र आयोजित होगा। खिलाड़ियों को तराशने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम तैना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.