बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। शहर के गांधी स्टेडियम के अटल भवन में शुक्रवार को जिला प्रीमियर लीग सीजन-9 का ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसमें बीपीएल में भाग लेने वाली कुल आठ टीमों के कप्तान शामिल थे। बीपीएल ट्रॉफी का अनावरण जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, आयोजन समिति के सदस्य सुमित सन्नी, निराला कुमार व जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, सुमन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने कहा इस बीपीएल में कुल आठ टीम हिस्सा ले रही है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक जिला की तरह बेगूसराय में भी एक शानदार क्रिकेट का आयोजन हो। इसके लिए आयोजन समिति के लोग इस पर कार्य कर रहे हैं। सभी मुकाबला सफेद गेंद से और रंगीन जर्सी में खेले जाएंगे। साथ ही, इस टूर्नामेंट में बेगूसराय के कई वर...