पीलीभीत, जनवरी 11 -- पीलीभीत, संवाददाता। हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन की ओर से गांधी स्टेडियम में चल रही हॉकी की पाठशाला शिविर के सातवें दिन खिलाड़ियों में उत्साह देखने लायक था। खिलाड़ियों ने योग और जिम सत्र में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। हॉकी खेल की बारीकियों को बताया गया। हॉकी की पाठशाला शिविर में भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सतीश शर्मा और हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन के संयोजक दीपक सरकार ने युवा खिलाड़ियों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने खिलाड़ियों को योग से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि एकाग्रता और शारीरिक लचीलापन बढ़ाने के लिए योग एक खिलाड़ी के जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। योग के बाद खिलाड़ियों ने जिम में भी जमकर पसना बहाया और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की। तकनीकी कौशल प्रशिक्षण सत्र में शाहजहांपुर से आए मुख्य कोच मुशीर अह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.