प्रधान संवाददाता, जनवरी 30 -- पटना के गांधी सेतु पर लगने वाले महाजाम को खत्म करने का प्रशासन अब इंतजाम कर दिाय है। गांधी सेतु से अब रात 12 से 3 के बीच ही भारी वाहन गुजरेंगे। इसमें भी प्रतिदिन केवल पांच सौ भारी वाहन ही गुजरेंगे। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले गांधी सेतु से रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच भारी वाहनों का परिचालन किया जाता था। इसके बदले रात्रि में केवल 12 बजे से 3 बजे के बीच गांधी सेतु से सिर्फ 500 बालू लदे ट्रकों को जाने की अनुमति दी जाएगी। ये सभी ट्रक जो अभी नौबतपुर, एम्स, फुलवारीशरीफ जीरो माइल होते हुए गांधी सेतु आते हैं उन्हें इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं होगी। इसके बदले इन ट्रकों को पटना रिंग रोड से (बिहटा-सरमेरा रोड से बेलदारीचक से गोपालप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.