भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता । गणतंत्र से गांधी कार्यक्रम के तहत पीस सेंटर परिधि ने गुरुवार को गांव, गांधी और गण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से शुरू हुआ अभियान गांधी शहादत दिवस 30 जनवरी पर खत्म होगा। उदय ने कहा कि गांधी की हत्या पूरी दुनिया की एक शर्मनाक घटना है। गांधी हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ. मनोज ने कहा कि गांधी की सात बार से अधिक हत्या के प्रयास हुए। क्योंकि गांधी सबकी बराबरी और सम्मान की बात करते थे। मौके पर प्रसून लतांत, राहुल, संजय कुमार, बाकिर हुसैन, मृदुला सिंह, उज्ज्वल घोष, मो शाहबाज, मो. फिरोज, विजय कुमार साह, हबीब मुर्शिद खान, स्मिता, अभिषेक, रोहित कुमार, रश्मि, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.