बिहारशरीफ, मार्च 9 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। भारत-तिब्बत मैत्री संघ नालंदा के संयोजक अधिवक्ता कुमार राज मनोरंजन सिंह ने बताया कि तिब्बत क्रांति दिवस 10 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर पटना के गांधी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में नालंदा से दर्जनों लोग शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तिब्बत देश के 66वें क्रांति दिवस का मुख्य उद्देश्य तिब्बत के संघर्षरत जनता को समर्थन देना है। आयोजन भारत तिब्बत मैत्री संघ बिहार के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में होगा। धर्मगुरु दलाई लामा 1959 में भारत आए थे, तब से भारत की जनता तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए समर्थन और संघर्ष कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.