बोकारो, फरवरी 19 -- वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प के क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता द्वारा सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में दस दिवसीय गांधी शिल्प बाज़ार हस्तशिल्प बिक्री सह प्रदर्शनी मेला का उद्घाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक हस्तशिल्प संदीप कुमार, सहायक निदेशक हस्तशिल्प शत्रुध्न कुमार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी मेला का विधिवत उदघाटन किया। अतिथियों का स्वागत हस्तशिल्पियों द्वारा स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर किया गया। यह बोकारो के लिए गौरव का विषय है कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर का गांधी शिल्प बाज़ार आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि संदीप कुमार ने कहा हस्तशिल्प केवल कला नहीं, बल्कि लाखों कारीगर परिवारों की आजीविका का आधार है। गांधी शिल्प बाज़ार जैसे आयोजन शिल्पकारों को राष्ट्रीय पहचान और स...