बदायूं, अक्टूबर 3 -- बदायूं पालिका कार्यालय में गांधी व शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा, चेयरमैन फात्मा रजा और पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। पूर्वमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल भारत तक ही सीमित नहीं थे। बल्कि उनके आदर्श पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ सफाई कार्य करने वाले छह सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। साथ ही तीन कर्मचारियों को बहाल किया। एक कर्मचारी का विनियमितीकरण किया। टैक्स विभाग का रुका हुआ वेतन निकालने की घोषणा की। सभासद अनवर खां, प्रेमलता सिंह, अबरार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.