भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र और सामान्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रकाश चंद्र गुप्ता ने अध्यक्षता की। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. योगेंद्र व डॉ. मुश्फिक आलम थे। मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. फारूक अली, संजय कुमार, डॉ. अलका सिंह, डॉ. सच्चिदानंद किरण, एकराम हुसैन शाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। समारोह के दौरान सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और कवियों एवं शायरों ने अपनी स्वरचित रचनाओं के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.