भागलपुर, दिसम्बर 27 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में शनिवार को कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिष्ठान की ओर से शहरभर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रकाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि बैठक में मांग की गई कि सैंडिस कंपाउंड में लगाया गया प्रवेश शुल्क तत्काल समाप्त किया जाए। बैठक में रामशरण, अरविंद कुमार राम, डॉ. मनोज कुमार, कुमार संतोष, तकी अहमद जावेद, जीनी हमिदी, वासुदेव भाई, संजय कुमार, वीणा सिन्हा, प्रवीण कुमार, डॉ. सुनील अग्रवाल, मो. काबुल, अनीता शर्मा, राजकुमार, मो. शाहबाज, प्यारी देवी, मुन्ना राय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.