नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मनुष्य की अनन्त संभावनाओं को कोई नहीं जानता। गांधी का रास्ता इन संभावनाओं को जानने और इनके लिए प्रयास करते रहने से बनता है। उक्त बातें गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत ने हिन्दू कालेज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन सत्र के अवसर पर कहा। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में गांधी ने जिन हथियारों की खोज की और लड़ाई जीती ऐसे अहिंसक हथियारों सत्याग्रह और अहिंसा से ही आज के विश्व की समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां सत्याग्रह के दौरान स्कूल खोलकर भय मुक्ति की शिक्षा दी। किसानों से उनकी आपबीती सुनाने के लिए कहा और उन्हें दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि गांधी विचार आज भी भय मुक्त बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.