पटना, अप्रैल 18 -- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि देश की जनता गांधी और लालू परिवार के भ्रष्टाचार पर चुप नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत बदल चुका है। अब कोई भी परिवार हो, कानून के सामने उनके काले कारनामे पर्दाफाश होकर रहेंगे। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने आगे कहा कि जिन परिवारों ने आजादी के नाम पर राजनीति की विरासत संभाली, उन्होंने सत्ता का उपयोग देश को लूटने के लिए किया। नेशनल हेराल्ड घोटाला इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है। मगर भारत आज उस पड़ाव पर है, जहां लोकतंत्र, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में नेशनल हेराल्ड केस और अन्य मामलों में चल रही कानूनी प्रक्रियाएं यह संदेश देती हैं कि अब कोई भी व्यक्ति या परिवार कानून से ऊपर नहीं है। नेशनल हेराल्ड अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.