पटना, दिसम्बर 30 -- जिला प्रशासन से अनुमति लिये बगैर ऑटो यूनियन ने पटना जंक्शन से गांधी मैदान का भाड़ा बढ़ा दिया है। इसे एक जनवरी से लागू करने का ऐलान भी कर दिया गया है। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऑटो मेंस यूनियन बिहार के महासचिव अजय कुमार पटेल ने दी। अजय कुमार पटेल ने बताया कि पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने के रूट में बदलाव किया गया है। बदलाव के कारण दूरी डेढ़ किलोमीटर बढ़ गयी है। इसको लेकर यूनियन की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। इसमें ऑटो का भाड़ा पांच रुपये बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नये किराये के तहत गांधी मैदान से मल्टीलेबल पार्किंग तक 20 रुपये देना होगा। इस रूट में किराया पांच रुपये बढ़ाया गया है। अगर यात्री गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहे तक आयेंगे तो 15 रुपये और गांधी मैदान से बिस्कोमान, जेपी गोलंबर तक दस रुपये देना होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.