पटना, नवम्बर 16 -- बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का शपथ ग्रहण भव्य तरीके से करेगा। इस बार शपथ ग्रहण राजभवन में ना होकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान होगा। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश सोमवार को मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाएंगे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। फिर सोमवार को ही एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, उसमें नेता चुना जाएगा। मांझी ने साफ किया कि नीतीश कुमार ही फिर से मुख्यमंत्री होंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने नई सरकार के गठन की पूरी प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि सोमवार को कैबिनेट बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.