जहानाबाद, फरवरी 19 -- जहानाबाद, निज संवाददाता युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय के सौजन्य से स्थानीय गांधी मैदान में वार्षिक रोजगार मेला 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 26 फरवरी को गाँधी मैदान जहानाबाद में लगेगा। इसके लिए नियोजनालय के द्वारा तैयारी की जा रही है। इस जिला स्तरीय रोजगार मेला में जिले के स्थानीय नियोजक के साथ-साथ पूरे बिहार एवं पूरे भारत के नियोक्ताओं के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में रोजगार के अवसर युवाओं को प्रदान किए जायेंगे। साथ ही विभागीय स्टॉल्स के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोंगों को प्रदान की जाएगी। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेगीं। इस मौके पर आईटीआई,आरसेटी, डीआरसीसी, जिला उद्योग केन्द्र, श्रम विभाग के माध्यम से विभिन्न स्टॉल्स लगाकर सरकारी योजनाओं की जानका...