मोतिहारी, जनवरी 14 -- मोतिहारी.। मकर संक्रान्ति के अवसर पर कला, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान मे मकर संक्रान्ति महोत्सव- 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पतंग,चित्रकला, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान मे पतंग उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। जहां जिला नजारत उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। शेष प्रतियोगिताएं महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुईं। गांधी मैदान में आयोजित पतंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उल्लास के साथ आसमान में रंग- बिरंगे पतंग उड़ाए। पतंग प्रतियोगिता में शांति निकेतन जुबली स्कूल के शुभम यादव ने प्रथम, जिला स्कूल के सौरभ कुमार ने द्वितीय तथा शांति निकेतन जुबली स्कूल के कुमार आर्यन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.