किशनगंज, फरवरी 2 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन (टीसीसीए) द्वारा गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन रविवार को किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने किया। उद्घाटन मैच ठाकुरगंज की महानन्दा स्पोर्टिंग क्लब और शानू एकादश के बीच खेला गया, जिसमें शानू एकादश ने नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का खिताब शानू एकादश के सूरज विश्वकर्मा को प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि एसपी संतोष कुमार के अलावा विशिष्ट अतिथियों में मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, जिला खेल पदाधिकारी प्रहलाद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश सिंह व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शामिल रहे। इन सभी ने फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व प्रमुख मुस्ताक आलम, सूर्या ग्रुप के संस...