पटना, दिसम्बर 18 -- राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव-बिहार 2025 का दूसरा चरण शुक्रवार से 28 दिसंबर तक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस इस भव्य प्रदर्शनी-सह-बिक्री मेले में देशभर के कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, उत्पादक संगठनों और उद्यमियों के हस्तनिर्मित, जैविक व पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ, उद्यमी और शैक्षणिक जगत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादकों को प्रत्यक्ष बाजार उपलब्ध कराना, ब्रांड की पहचान बनाना और उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना है। यह मंच उत्पादों के ...