गोड्डा, जनवरी 26 -- गांधी मैदान में आज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह करेंगी झण्डोतोलन -- 18 परेड प्लाटून की भव्य प्रस्तुति के साथ गोड्डा में मनेगा जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह गोड्डा एक प्रतिनिधि तस्वीर 011 मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान झण्डोतोलन के लिए तैयार देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों का प्रतीक गणतंत्र दिवस गोड्डा में पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में आज मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह सुबह 09:00 बजे गांधी मैदान, गोड्डा में आयोजित होगा। जहां मुख्य अतिथि दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का झण्डोतोलन किया जाएगा। झण्डोतोलन के बाद राष्ट्रगान की गूंज के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। समारोह में प्रशासनिक पदा...