लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर एवं अंडर-23 खिलाड़ी का ट्रायल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले विभिन्न क्षेत्र से कल 70 खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने ट्रायल के दौरान बल्लेबाजी व गेंदबाजी में अपना कौशल प्रदर्शित किया। खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। एसोसिएशन के सचिव गौतम कुमार, संयुक्त सचिव राकेश कुमार एवं उपाध्यक्ष प्रेम सदन कुमार उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पिंकी कुशवाहा भी शामिल हुई। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामना दिया। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.