पटना, दिसम्बर 13 -- गांधी मैदान थाना से फरार चोर छज्जूबाग निवासी जितेंद्र राम पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। नल की टोटी चोरी करते हुए बदमाश को अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने रंगेहाथ पकड़ा था। उसे गांधी मैदान थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया था। घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अनुसंधान के क्रम में शाम करीब 6:30 बजे पकड़े गये चोर का बयान दर्ज कराने के लिए पदाधिकारी सरिस्ता रूम पहुंचे, तो वहां से वह फरार था। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.