पटना, दिसम्बर 31 -- पहली जनवरी को शहर की सड़कों पर होनेवाली भीड़ को देखते हुए ऑटो और ई-रिक्शा के साथ निजी वाहनों को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में यातायात में बदलाव किया है। इस दौरान भीड़भाड़ वाले जगहों पर पार्किंग के लिए भी जगह तय की गई है। गांधी मैदान के चारों ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन नहीं होगा। नेहरू पथ से राजधानी वाटिका (ईको पार्क) की ओर दोनों लेन में ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था गुरुवार की सुबह से ही लागू कर दी जाएगी। गांधी मैदान के चारों ओर व्यवसायिक वाहन (ऑटो- ई-रिक्शा) का परिचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। दानापुर से गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो को पुलिस लाइन तिराहा से पुन: दानापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो कारगिल चौक से पश्चिम डबल डेकर के पश्चिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.