सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ऐतिहासिक गांधी मेला के चौथे दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हजारों की भीड़ मेला में भारी रही और जमकर खरीदारी हुई। मेले को लेकर खास तौर पर युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। जहां युवा झूलों के आनंद लेते देखे गए, वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने खिलौना कार, जंपिंग बैलून का लुत्फ उठाया। इसके अलावे दूर-दराज से आए लोगों के लिए चित्रहार व टोराटोरा आकर्षण का केन्द्र बना,तो लोग जोखिम भरा खेल मौत का कुंआ भी देखना नहीं भूले। इन सभी खेल तमाशों के अलावे लोगों ने रंग-बिरंगी मिठाईयों की खूब खरीददारी की। इधर मेले में दूर-दूर से अलग-अलग प्रकार के साजो समान सिंगार कपड़े आदि चीजों की दुकान लगी हुई है जहां पर लोग जमकर खरीदारी करते हुए देखे गए। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले गांधी मेले का बेसब्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.