सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एतिहासिक गांधी मेला की बंदोबस्ती के लिए शनिवार को नप सभागार में डाकबंदोबस्ती प्रक्रिया सम्पन्न् होगी। नप प्रशासक अरविंद तिर्की ने बताया कि सरकार के नियमानुसार संवेदको के द्वारा मेला की बंदोबस्ती के लिए डाक बोली जाएगी और उच्चतम डाक बोलने वाले संवेदक को मेला की बंदोबस्ती दी जाएगी। विदित है कि हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के गांधी मैदान में एतिहासिक गांधी मेला का आयोजन होता है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...