रांची, फरवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। पिरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित गांधी फेलोशिप कार्यक्रम ने अपने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-28 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह 23 माह का एक पूर्णकालिक और फील्ड-आधारित नेतृत्व विकास कार्यक्रम है, जिसे किसी पारंपरिक नौकरी के बजाय एक गहन अनुभवात्मक सीखने की यात्रा के रूप में तैयार किया गया है। उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन और सामाजिक समावेशन जैसी जमीनी चुनौतियों से जोड़कर उनमें नैतिक और व्यवस्था-उन्मुख नेतृत्व विकसित करना है। फेलोशिप के दौरान चयनित प्रतिभागी देश के विभिन्न राज्यों में सार्वजनिक प्रणालियों और समुदायों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। वे सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य तंत्र और स्थानीय प्रशासन के साथ साझेदारी कर जमीनी समस्याओं के मूल कारणों की पहचान करेंगे और उनके समाधान के लिए ठोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.