हरदोई, नवम्बर 4 -- हरदोई। कन्नौज जनपद के छिबरामऊ तिराहे से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में सपा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सपा ने गांधी प्रतिमा को पुनः ससम्मान स्थापित करने की मांग की। प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर वैश्य, बनिया समाज के महापुरुषों की प्रतिमाओं को हटाया जा रहा है, जो एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि सीतापुर के बिसवां में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल की प्रतिमा हटाने के बाद अब गांधी जी की प्रतिमा हटाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कदम है। यह का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.