कन्नौज, अक्टूबर 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता आवास विकास कॉलोनी के गांधी पार्क पहुंचे। बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो के प्रतीक के रूप में कांग्रेसियों ने मुंह, आंखें और कान बंद कर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र दुबे को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने गांधी पार्क की बदहाली पर रोष जताया। कूड़े का अम्बार, आवारा पशुओं का डेरा और मल से भरा पार्क देख नगर पालिका की अनदेखी पर सवाल उठाए। कांग्रेस जन आंदोलन फ्रंट के प्रदेश महासचिव ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व पश्चिमी बाईपास पर गांधी प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन डीएम रमेश नारायण त्रिवेदी ने किया था। 2022 में हाईवे निर्माण के कारण तत्कालीन चेयरमैन ने इसे हटाकर आवास विकास पार्क में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.