प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहीद उद्यान पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठक कर उपवास रखा। मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर रवि भूषण सिन्हा ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। उपवास रखने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, वेदान्त तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ल, आद्या प्रसाद द्विवेदी, नफीस खान, रामशिरोमणि वर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.