फतेहपुर, फरवरी 14 -- खागा। नगर के गांधी पार्क मोहल्ले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज अनीस कुमार सिंह ने दोनों पक्षों का झगड़ा शांत कराया। पुलिस ने आठ आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान कस्बा इंचार्ज अनीस कुमार सिंह को सूचना मिली कि गांधी पार्क मोहल्ले में दो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक पक्ष के नईम अहमद, पप्पू अहमद, इमरान व इरफान तथा दूसरे पक्ष के चांद बाबू, रईस अहमद, मो. अतीक व एक अन्य युवक आपस में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने बीच बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.